20 Apr 2024, 15:55:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग ने वापस लिए गए नोट 7 का उत्पादन बंद किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2016 12:08PM | Updated Date: Oct 10 2016 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन का उत्पादन बंद कर दिया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन की बैटरी में विस्फोट की खबरों के बाद कंपनी ने करीब एक माह पहले इसे बाजार से वापस ले लिया था।
 
दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ने हालांकि दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योन्हाप की खबर पर टिप्पणी से इनकार किया है जिसमें एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि अस्थाई रूप से इस स्मार्टफोन का उत्पादन बंद करने का फैसला दक्षिण कोरिया, अमेरिका और चीन के उपभोक्ता सुरक्षा नियामकों के साथ सहयोग से लिया गया है। सैमसंग ने 2 सितंबर को गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री बंद करने का फैसला किया था और बेची जा चुकी इकाइयों को बाजार से वापस लेने की घोषणा की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »