19 Apr 2024, 23:35:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

रिलायंस जियो ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, एक महीने में बने डेढ़...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2016 7:14PM | Updated Date: Oct 9 2016 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने लॉन्चिंग के साथ ही नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने शुरुआत के पहले ही महीने 1.6 करोड़ ग्राहक बनाए हैं। यह अपने आप में एक विश्व रिकार्ड है क्योंकि उसने यह उपलब्धि दुनिया की किसी भी अन्य दूरसंचार कंपनी या स्टार्टअप से ज्यादा तेजी से हासिल की है चाहे वह फेसबुक हो, वाट्सऐप या स्पाइक हो।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने 4जी सेवाओं की अपनी शरुआत औपचारिक रूप से पांच सितंबर को की थी। भारत के इस बाजार में नई नई दाखिल होने वाली इस कंपनी का कहना है कि उसने पहले 26 दिन में ही 1.6 करोड़ से अधिक ग्राहक हासिल किए हैं।
 
ग़ौरतलब है कि रिलायंस जियो फिलहाल ‘वेलकम ऑफर’ अवधि में चल रही है जिसके तहत उसकी सारी सेवाएं इस दिसंबर तक बिलकुल मुफ्त हैं। कंपनी ने हाल ही में आईफोन के नए ग्राहकों के लिए अपने सारी सेवाएं एक साल यानी दिसंबर 2017 के आखिर तक मुफ्त देने की विशेष योजना की घोषणा की। कंपनी जल्द से जल्द 10 करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »