20 Apr 2024, 19:57:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्विटर पर खत्म हुई 140 कैरेक्टर की सीमा, अब मिलेंगे नए फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2016 12:43PM | Updated Date: Sep 21 2016 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अब 140 कैरेक्टर की सीमा सीमित नहीं रहेगी। कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है। ट्विटर ने कहा है कि अब कोई भी व्यक्ति ट्वीट करेगा तो उसमें अटैच किए गए फोटोज, जीआईएफ इमेज या
वीडियो 140 कैरेक्टर का हिस्सा नहीं होंगे। 
 
इसके साथ ही ट्वीट का रिप्लाई करने पर यूजरनेम को भी काउंट नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने ट्वीट को रिट्वीट भी कर सकेगा। कंपनी ने ट्विटर में कई बड़े बदलाव भी किए हैं। ट्विटर पर फिलहाल किसी भी ट्वीट के लिए 140 कैरेक्टर लिमिट है। कंपनी ने अभी इसे टेस्टिंग के लिए छोटे यूजर ग्रुप को ही दिया है। 
 
रिप्लाई में नहीं काउंट होगा यूजरनेम
किसी ट्वीट के रिप्लाई में जोड़े जाने वाला यूजर नेम कैरेक्टर में काउंट नहीं होगा। इससे पहले किसी ट्वीट का रिप्लाई देने में यूजरनेम लिखने पर भी कैरेक्टर काउंट होता था। इसके अलावा अब ट्विटर यूजर अपने ही ट्वीट को रीट्वीट कर सकेंगे। इसके लिए आॅप्शन भी मिलेगा। ये सभी बदलाव आने वाले महीनों में किए जाएंगे। मंगलवार से कंपनी इन सब नए फीचर्स को डेवलपर्स के लिए शुरू किया, ताकि इसकी खामियों को ठीक किया जा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »