25 Apr 2024, 19:15:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अक्‍टूबर में नवोन्मेषी ट्रैक्टर बाजार में उतारेगी पावरलैंड एग्रो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2016 12:28PM | Updated Date: Aug 19 2016 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा की पावरलैंड एग्रो ट्रैक्टर व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड इस साल अक्‍टूबर में आधिकारिक तौर पर अपने तरह का पहला कृषि ट्रैक्टर बाजार में उतारेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। गुरूवार को कंपनी ने अपना एक ट्रैक्टर पेश किया जो पारंपरिक कृषि ट्रैक्टर का आधुनिक संस्करण है। इसमें 800 सीसी का वी-ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन और डिस्क ब्रेक जैसे फीचरों को जोड़ा गया है।
 
कंपनी अभी वरना इंडस्ट्रियल एस्टेट में अस्थायी संयंत्र से अपना परिचालन कर रही है। कंपनी के संस्थापक नारायण पी. नाइक ने पत्रकारों से कहा कि अक्तूबर से हमारा लक्ष्य हर महीने 50 ट्रैक्टर का उत्पादन करने का है। हमने महाराष्ट्र में डीलरों की नियुक्ति के लिए बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है जबकि हम गोवा के बाजार में बने रहेंगे।
 
हमारा लक्ष्य 2017 में गोवा, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में 1,000 ट्रैक्टर बेचने का है। उन्‍होंने बताया कि कंपनी ने शोध एवं विकास पर पहले ही दो करोड़ रपये का निवेश किया है। उन्होंने दावा किया कि यह ट्रैक्टर भारत के लिए पूरी तरह से एक नया विचार है। उन्होंने कहा हम महाराष्ट्र के कुडल में 20 करोड़ रूपए के निवेश से उत्पादन इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं।
 
इस वाहन की लागत करीब 3.75 लाख रूपए के आसपास है। कंपनी इसके कलपुर्जों के लिए अभी चीन पर निर्भर है। उसे उम्मीद है कि अगले तीन साल में यह पूरी तरह से स्वदेश में निर्मित वाहन होगा। कंपनी ने इसके इंजन के लिए पहले ही भारत स्टेज तीन की अनुमति प्राप्त कर ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »