20 Apr 2024, 15:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग ने NOTE-7 पेश किया, कीमत 59,900 रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2016 8:47PM | Updated Date: Aug 11 2016 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सैमसंग ने गुरूवार को अपना नया प्रमुख गैलेक्सी नोट-7 भारत में पेश किया है। इसकी कीमत 59,900 रुपए है। कंपनी ने ग्राहकों को तीन महीने का मुफ्त वॉयस और डेटा देने के लिए रिलायंस जियो के साथ गठजोड़ किया है। 

 
गैलेक्सी नोट-7 एप्पल के आईफोन, ब्लैकबेरी प्रिव और एचटीसी 10 को चुनौती देगा। 22 अगस्त से 30 अगस्त तक इसकी प्री-बुकिंग की जा सकेगी। 
   
सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने कहा, हमारा मानना है कि नोट श्रृंखला से हम प्रीमियम खंड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेंगे। नोट 7 में कुछ  नए फीचर्स मसलन आइरिस स्कैनर तथा सुधरा हुआ एस पेन होगा। 
 
इस उपकरण का विनिर्माण भारत में किया गया है। नोट-7 में 5.7 इंच का डिस्प्ले, 12 एमपी का रियर और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा, 64 जीबी की ऑनबोर्ड मेमॉरी तथा 3,500 एमएएच की बैटरी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »