20 Apr 2024, 08:15:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स ने भारत में 44 नए टीवी पेश किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 11:20AM | Updated Date: Jul 6 2016 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स ने भारत में स्मार्ट टीवी के 44 नए मॉडल पेश किए जिनकी कीमत 24 लाख रूपए तक है। अपनी बाजार भागीदारी मजबूत बनाने की कोशिश कर रही कंपनी ने पहली बार एक साथ इतने ही मॉडल पेश किए हैं। टीवी बाजार में सैमसंग 31 प्रतिशत भागीदारी के साथ अग्रणी स्थिति में है। वह इस साल 35 प्रतिशत बाजार भागीदारी का लक्ष्य लेकर चल रही है।
 
सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष (कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स) राजीव भूटानी ने संवाददाताओं से कहा,‘ हम प्रीमियम टीवी खंड में पूरी तरह अग्रणी भूमिका का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हम बाजार से बेहतर दर से वृद्धि करते हुए इस कैलेंडर वर्ष के आखिर तक कुल टीवी खंड में 35 प्रतिशत बाजार भागीदारी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।’ प्रीमियम श्रेणी में कंपनी की बाजार भागीदारी 46 प्रतिशत है और आज की पेशकश के साथ वह इसे बढाकर 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
 
कंपनी ने  एसयूएचडी रेंज में 49 से 88 इंच के नए टीवी पेश किए जिनकी कीमत 1.79 लाख रूपए से लेकर 23.99 लाख रूपए तक है। कंपनी ने सात टीवी जाय बीट रेंज में पेश किए हैं जिनका आकार 32 से 49 इंच का है और इनकी कीमत 27500 रूपए से 69500 रूपए है। कंपनी के बाकी उत्पाद स्मार्ट टीवी रेंज में हैं जिनकी स्‍क्रीन का आकार 32 से 88 इंच के बीच है। इनकी कीमत 34500 रूपए से 7.04 लाख रूपए के बीच है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »