28 Mar 2024, 17:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

लोकेशन बदलते ही बदल जाएगी फोन की होमस्क्रीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2016 2:10PM | Updated Date: Jun 25 2016 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एंड्रॉयड फोन में होम स्क्रीन और कई फीचर को अपने हिसाब से तय करने की सुविधा दी गई है। अगर चाहते हैं कि किसी खास जगह जैसे ऑफिस, घर या खेल के मैदान में फोन की होमस्क्रीन खुद बदल जाए तो इसके लिए लांचर की मदद ले सकते हैं। साथ ही अगर आप चाहते हैं कि लोकेशन बदलने पर पासवर्ड लॉक खुद ही खुल जाए तो उसके लिए फोन की सेटिंग में दिए गए ‘ट्रस्टेड प्लेस’ नाम के फीचर को चालू करना होगा। 
 
इस लॉन्चर की सहायता से फोन की लोकेशन बदलने पर होम स्क्रीन अपने आप बदल जाएगी। इसे डाउनलोड करने से होम स्क्रीन पर एप और विजेट्स दोनों दिखते हैं। इस एप की विशेषता है कि यह लोकेशन के हिसाब से होम स्क्रीन की तस्वीर भी बदल देता है। उदाहरण के लिए घर पर अलग होम स्क्रीन रहेगी तो ऑफिस पहुंचते ही यह बदल जाएगी। हालांकि इस फीचर के इस्तेमाल के लिए फोन की लोकेशन ऑन रखनी होगी। इतना ही नहीं यह लोकेशन और काम के अनुसार होमस्क्रीन पर दिखने वाले एप को भी बदलता रहेगा। जैसे यदि आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो एविएट खुद म्यूजिक और नेविगेशन एप होम स्क्रीन पर दिखाने लगेगा। इस एप से फोन में नए फीचर भी जुड़ जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »