29 Mar 2024, 13:27:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चीन 2020 तक लेकर आएगा एक और सुपरकंप्‍यूटर 'तियान्हे-3'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2016 12:01PM | Updated Date: Jun 17 2016 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन का एक नया सुपरकंप्यूटर बना रहा है जो प्रति सिंकेंड कम से कम एक अरब अरब गणनाएं करने की क्षमता वाला होगा। इसके 2020 तक चालू होने का अनुमान है।
 
चीन की नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी (एनयूडीटी) के प्रमुख लियाओ शियांग्के ने कहा, तियांजिन बिनहाई न्यू एरिया की सरकार, एनयूडीटी और तियांजिन का नेशनल सुपरकंप्यूटिंग सेंटर इस परियोजना पर काम कर रहे हैं और हमारी योजना इसे तियान्हे-3 नाम देने की है।
 
अगली पीढ़ी के उच्च प्रदर्शन क्षमता वाले कंप्यूटरों के निमार्ण की राष्ट्रीय योजना के अनुसार चीन अपनी 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) के दौरान एक ‘एक्सास्केज कंप्यूटर’ विकसित करेगा। एक्सासेल का आशय प्रति सेकेंड अरब अरब गणना से है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »