20 Apr 2024, 01:48:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

गूगल ने 3,399 रूपए में पेश किया क्रोमकॉस्ट का नया मॉडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2016 2:51PM | Updated Date: Apr 20 2016 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने भारत में अपना इंटरनेट स्ट्रीमिंग उपकरण क्रोमकॉस्ट पेश किया है जिसकी कीमत 3,399 रूपए है। कंपनी ने भारत में इसी कीमत पर क्रोमकास्ट ऑडियो भी पेश किया है जिसे पिछले साल अमेरिका में पेश किया गया था।
 
क्रोमकास्ट पार्टनरशिप के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख मिकी किम ने यहां संवाददाताओं से कहा, आकर्षक डिजाइन, नई सामग्री और उन्नत ऐप के साथ नया क्रोमकास्ट स्ट्रीमिंग को तेज और आसान बनाएगा। क्रोमकास्ट ऑडियो एक नया उपकरण है जो वाय-फाय पर स्पीकर से लगता है।
 
क्रोमकास्ट के जरिए उपयोक्ता अपने टेलीविजन का उपयोग यूट्यूब और नेटफ्लिक्स जैसी वीडियो सेवाओं के जरिए स्मार्ट टीवी की तरह कर सकते हैं। क्रोमकास्ट 31 देशों में उपलब्ध है और इसके विश्व भर में दो करोड़ उपयोक्ता हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »