20 Apr 2024, 17:41:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

छात्रों के सवालों का मोबाइल के जरिए जवाब देगा फ्लिपट्यूटर एप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2016 6:05PM | Updated Date: Mar 22 2016 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑनलाइन और घर पर ट्यूशन की सेवा देने वाली नयी कंपनी (स्टार्टअप) फ्लिपक्लास ने छात्रों के लिए मोबाइल एप फ्लिपट्यूटर पेश किया है। 12वीं कक्षा तक के छात्र अपनी पढाई से जुड़े किसी भी सवाल का तुरंत जवाब इसके जरिए ले सकता है। यहां जारी बयान के अनुसार यह फ्लिपट्यूटर एप भी व्हाट्सएप की तरह काम करता है जिसमें छात्र अपना सवाल लिखकर या फोटो के रूप में भेज सकते हैं।

फ्लिपक्लास के सीईओ व संस्थापक विनीत द्विवेदी के अनुसार एक ही महीने में फ्लिपट्यूटर एप को 30000 से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। फिलहाल यह एप गणित व विज्ञान जैसे विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि फ्लिपक्लास के लगभग 10,000 शिक्षक इस एप से जुड़े हुए हैं जो कि सुबह पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक इस एप पर उपलब्ध रहते हैं।

उन्होंने कहा कि देश में स्मार्टफोन के बढते इस्तेमाल को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी क्वाइन रूप में प्रति सवाल 10 रपये से लेकर 20 रूपए तक का शुल्क लेगी। इस एप को गूगल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि फ्लिपक्लास दिल्ली एनसीआर, बेंगलूर व हैदराबाद में होम ट्यूटर की सेवा दे रही है। इसके अलावा उसकी आनलाइन ट्यूटर सेवा भारत सहित कई देशों में उपलब्ध है। कंपनी ने अपने इस उपकÑम के लिए अब तक आठ करोड़ रपये का धन विभिन्न निवेशकों से जुटाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »