19 Apr 2024, 01:50:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

'गूगल सर्च' को टक्कर देने आ रहा है 'नॉलेज इंजन'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2016 3:02PM | Updated Date: Feb 20 2016 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अल्फाबेट के ‘गूगल सर्च’ और माइक्रोसॉफ्ट के ‘बिंग’ को टक्कर देने के लिए विकिपीडिया जल्द ही ‘नॉलेज इंजन’ लॉन्च कर सकता है। इस नए सर्च इंजन को नॉलेज इंजन के नाम से लांच किया जाएगा। नए सर्च इंजन के निर्माण के लिए अमेरिका के जॉन एस और जेम्स एल नाइट फाउंडेशन ने विकिपीडिया फाउंडेशन को 2.5 लाख डॉलर (लगभग 1.7 करोड़ रुपए) की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है। 
 
कंपनी का दावा है कि ‘नॉलेज इंजन’ पर यूजर को सही और विश्वसनीय सामग्री मिलेगी। वे एक ही क्लिक पर पता लगा सकेंगे कि सामग्री कहां से उत्पन्न हुई है और उस पर कितना भरोसा किया जा सकता है। ऐसा अल्फाबेट के ‘गूगल सर्च’ और माइक्रोसॉफ्ट के ‘बिंग’ को टक्कर देने के लिए किया जा रहा है।
 
विकिपीडिया के अनुसार, ‘नॉलेज इंजन’ के लिए यूजर की प्राइवेसी सबसे ज्यादा मायने रखेगी। सर्च इंजन पर कौन क्या सामग्री खंगाल रहा है, इसकी जानकारी विज्ञापनदाताओं से साझा नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं, ‘नॉलेज इंजन’ को विज्ञापनमुक्त सेवा रखने पर विचार किया जा रहा है।
 
इस पर कोई भी सामग्री विज्ञापन नहीं, बल्कि वेबसाइट की लोकप्रियता और विश्वसनीयता के आधार पर दर्शाई जाएगी। नॉलेज इंजन’ पर कोई भी सामग्री कहां से आई है, उसे कब-किसने अपलोड किया है और वह कितनी भरोसेमंद है, इसकी जानकारी सर्च के नतीजों के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »