25 Apr 2024, 10:09:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

चित्रकार अमृता शेरगिल के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2016 1:41PM | Updated Date: Jan 30 2016 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आधुनिकतावादी चित्रकार अमृता शेरगिल की 103 वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उनके प्रति सम्मान जताया है। शेरगिल के ‘थ्री गर्ल्स’ चित्र पर आधारित जेनिफर हॉम द्वारा बनाया गया तीन लड़कियों का एक चित्र गूगल ने खोज पृष्ठ पर लगाया है। हॉम ने चित्र को वास्तविक रूप देने के लिए शेरगिल की शैली का इस्तेमाल किया।
   
गूगल का यह डूडल भारत के अलावा अर्जेंटिना, आइसलैंड, पुर्तगाल, लिथुआनिया, सर्बिया, स्लोवेनिया, इस्राइल, केन्या, कजाखस्तान, इंडोनेशिया, और जापान में भी गूगल के खोज पृष्ठ पर दिखेगा।
   
शेरगिल की गिनती 20 वीं सदी के मशहूर चित्रकारों में होती है। अमृता एक साहसिक और बागी चित्रकार थीं जिन्होंने कला और जीवन के क्षेत्र में सामाजिक बेड़ियों को तोड़ा था।
   
अमृता का जन्म 1913 में बुडापेस्ट में हुआ था। उनके पिता सिख और मां हंगरी की थी। इसलिए उनकी शैली में हमेशा पूर्वी यूरोपीय और दक्षिण एशियाई शैलियों समेत महिला सौंदर्य के तमाम मानकों का प्रभाव देखने का मिलता रहा। अमृता का निधन पांच दिसंबर 1941 को मात्र 29 साल की उम्र में हो गया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »