25 Apr 2024, 19:46:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्विटर के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव, सीईओ ने की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2016 3:07PM | Updated Date: Jan 25 2016 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर अपने शीर्ष प्रबंधन स्तर पर बदलाव कर रही है। कंपनी अपने लाभ एवं वृद्धि संभावना को बढ़ाने की चुनौतियों के बीच कंपनी ने यह कदम उठाया है। ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जैक डोरसे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर दिये संदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों के जाने की बात बताई।
 
इससे पहले, वाल स्ट्रीट जर्नल तथा प्रौद्योगिकी के बारे में खबर देने वाली वेबसाइट रीई : कोड ने कंपनी के शीर्ष प्रबंधन स्तर में बदलाव के बारे में खबर दी थी। जो अधिकारी कंपनी छोड़ रहे हैं, वे इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख एलेक्स रोएटेर, उत्पाद प्रमुख केविन वेल, मीडिया प्रमुख केटी स्टैनटन तथा ट्विटर के मानव संसाधन मामलों के उपाध्यक्ष स्किन शिपेर हैं। डोरसे ने इन सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह उन लोगों के कंपनी छोड़ने को लेकर उदास हैं।
 
वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार ट्विटर की आने वाले सप्ताह में दो नए सदस्यों को बोर्ड में शामिल करने की योजना है। उनमें से एक मीडिया उद्योग में खासे चर्चित हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »