25 Apr 2024, 22:43:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग ने पेश किया गियर वीआर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2016 12:04PM | Updated Date: Jan 22 2016 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली सैमसंग ने अपना वर्च्युल रीयलिटी हैंडसेट, गियर वीआर भारत में पेश किया। इसकी कीमत 8200 रुपए है। वर्च्युल रीयलिटी (वीआर)  प्रौद्योगिकी में उपयोक्ता के लिए कंप्यूटर जनित एक माहौल बनाया जाता है और उपयोक्ता उस दुनिया में संवाद कर सकता है। दुनिया भर में इस प्रौद्योगिकी को लेकर चर्चा है। गूगल, फेसबुक व माइक्रोसाफ्ट जैसी कंपनियां इस पर काम कर रही हैं।
 
सैमसंग इंडिया के विपणन निदेशक मनु शर्मा ने बताया कि यह हैडसेट केवल सैमसंग गैलेक्सी एस व नोट जैसे प्रमुख उत्पादों के साथ काम करेगा। कंपनी ने इस खंड में ‘सामग्री निर्माण के लिए आक्यूलस से गठजोड़ किया है।’ यह उपकरण ईकामर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सैमसंग ने अपनी गियर एस2 स्मार्टवाच को भी भारत में पेश किया है। कंपनी ने इसके दो संस्करण गियर एस2 व गियर एस टू क्लासिक बाजार में पेश किए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »