20 Apr 2024, 15:11:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी- दुनियाभर में अब ‘निशुल्क’ होगा वॉट्सएप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2016 10:07AM | Updated Date: Jan 19 2016 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकप्रिय मैसेजिंग एप वॉट्सएप का इस्तेमाल अब बिना किसी शुल्क के किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि वह अपने ग्राहकों से एक डाॅलर प्रति वर्ष का शुल्क वसूलना बंद करेगी और दुनिया भर में लोग उसे एप का निशुल्क इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोग उसके इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि कमाई के लिए वह अन्य कंपनियों के विज्ञापन शुरू करने की मंशा भी नहीं रखती। हालांकि वॉट्सएप भारत में अपनी सेवाओं के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लेती है। उल्लेखनीय है कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने 2014 में वॉट्सएप को खरीद लिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »