19 Apr 2024, 13:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

माइक्रोसाफ्ट ने भारत में अपने सरफेस टैबलेट की रेंज उतारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2016 11:10AM | Updated Date: Jan 8 2016 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज माइक्रोसाफ्ट ने नवीनतम संस्करण सरफेस प्रो-4 के साथ भारत में टैबलेट की ‘सरफेस’ रेंज पेश की है। सरफेस रेंज की कीमत 89,990 रुपये से शुरू होती है। पूर्ण माइक्रोसाफ्ट आफिस पर चलने के लिए डिजाइन सरफेस प्रो-4 में विंडोज हैलो, सरफेस पेन, माइक्रोसाफ्ट एज और कोरटाना शामिल हैं।पिछले वर्ष नवंबर में माइक्रोसाफ्ट के प्रमुख सत्य नाडेला ने घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही भारत में इस उपकरण को पेश करेगी।
 
माइक्रोसाफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''बहुप्रतीक्षित टैबलेट सरफेस प्रो 4 अब भारत में उपलब्ध है। यह उन लोगों के लिए आदर्श पसंद है जो उपकरण को कहीं भी ले जाने को प्राथमिकता देते हैं और साथ ही जबरदस्त निष्पादन चाहते हैं।’’ माइक्रोसाफ्ट सरफेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के डिसप्ले के साथ आता है और यह विंडोज 10 आपरेटिंग सिस्टम पर काम कर करता है। यह तीन इंटेल प्रोसेसर विकल्पों- आई3, आई5 और आई7 के साथ उपलब्ध है। लोग 4जीबी और 8जीबी रैम और 128जीबी व 256जीबी के स्टोरेज का विकल्प चुन सकते हैं। सरफेस प्रो 4 में यूएसबी 3.0 पोर्ट, कार्ड रीडर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा लगा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »