29 Mar 2024, 19:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

दिल्ली, मुंबई में मार्च तक 4जी सेवा शुरू करेगी वोडाफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2016 2:47PM | Updated Date: Jan 6 2016 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दूरसंचार आपरेटर वोडाफोन इंडिया दिल्ली और मुंबई सहित देश के शीर्ष शहरों में मार्च में 4जी सेवाआें की शुरआत करेगी। कंपनी ने बयान में कहा वोडाफोन ने पहले से ही अपनी दु्रत गति की 4जी सेवा केरल में शुरू कर दी है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुर तथा दिल्ली जैसे शहरों मेंं यह सेवा मार्च, 2016 तक शुरू की जाएगी। देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी ने मुंबई में 4जी सिम जारी करने शुरू कर दिए हैं। वोडाफोन इंडिया के कारोबार प्रमुख मुंबई इश्मीत सिंह ने कहा हम चाहते हैं

 

कि हमारे ग्राहक 4जी के लिए तैयार रहें, जिससे व्यावसायिक रूप से 4जी सेवा शुरू होने के बाद वे द्रुत गति की मोबाइल इंटरनेट सेवा का लाभ उठा पाएं। इसीलिए 4जी तैयार सिम की सुविधा हम पहले से दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 4जी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपने बड़े ग्राहकों को 4जी सिम की होम डिलिवरी की भी व्यवस्था कर रही है। 

 कंपनी अपने बड़े ग्राहकों को 4जी सिम की होम डिलिवरी की भी व्यवस्था कर रही है। 
भाषा अजय 
अजय मनोहर अर्थ15
01061425 दि
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »