23 Apr 2024, 17:08:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिलायंस का धमाकेदार ऑफरः कर्मचारियों को मुफ्त 4G सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2015 2:46PM | Updated Date: Dec 27 2015 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने कर्मचारियों के लिए 4जी सर्विस की धमाकेदार योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत कंपनी अपनी 4जी सेवा की शुरूआत होने तक अपने कर्मचारियों के लिए मुफ्त ग्राहकी सुविधा और हैंडसेट पर बड़ी छूट देगी। मामले से जुड़े रिलायंस जियो के एक सूत्र ने कहा, देश के कंपनी इतिहास में पहली बार कर्मचारियों के लिए सर्विस शुरू की जा रही है।

रिलायंस जियो अपनी बहुप्रतिक्षित 4जी सर्विस को रविवार को शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम में 35,000 लोग भाग लेंगे। पूरे कार्यक्रम में एक लाख से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे।

कर्मचारी जियो की 4जी सेवा कम-से-कम वाणिज्यिक रूप से इसकी शुरूआत तक मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। सूत्र ने कहा कि रिलायंस जियो की कंपनी की 4जी मोबाइल हैंडसेट पर 25 प्रतिशत छूट देने की भी योजना है।

इस कार्यक्रम की मेजबानी अभिनेता शाहरूख खान और संगीतकार ए आर रहमान करेंगे। शाहरुख पहले भी भारतीय एयरटेल के ब्रैंड ऐम्बैसडर रह चुके है।

रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा, कर्मचारियों के लिए सेवा शुरू किए जाने के कार्यक्रम को लेकर टीम जियो युद्ध स्तर पर लगी है। यह कार्यक्रम समूह के संस्थापक स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन की 83वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है।

रिलायंस जियो बड़े पैमाने पर अपनी 4जी सेवा की शुरुआत कर रही है। इसके चलते 50 से ज्यादा शहरों में रिलायंस जियो के हॉट-स्पॉट होंगे जो कि यूजर्स को इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाएंगे। भारत में डिजिटल क्रांति लाने के लिए रिलायंस जियो पूरी तरह से तैयार है।

4G सर्विस को बड़े स्तर पर अप्रेल-मई 2016 तक लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि 4G सर्विसेस के लिए कंपनी अप्रैल तक एक लाख करोड़ रुपए खर्च कर चुकी होगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »