29 Mar 2024, 06:41:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन ने भारत में 4जी सेवा शुरू की, शुरूआत कोच्चि से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2015 1:53PM | Updated Date: Dec 9 2015 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने आज 4जी सेवा क्षेत्र में उतरने की घोषणा की। कंपनी ने इसकी शुरआत कोच्चि से की है और इस खंड में उसकी टक्कर भारती एयरटेल व रिलायंस जियो इन्फोकाम आदि कंपनियों से होगी।
 
कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी वोडाफोन इंडिया शीघ्र ही यह सेवा त्रिवेंद्रम व कालीकट में शुरू करेगी। वहीं मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू तथा कोलकाता में यह सेवा अगले साल मार्च तक शुरू की जाएगी।
 
वोडाफोन इंडिया के सीईओ सुनील सूद ने एक बयान में कहा है कि उक्त स्थानों पर 4जी सेवाओं का परीक्षण पहले ही शुरू हो चुका है और कंपनी ने नेटवर्क के लिए दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनियों से गठजोड़ किया है।
 
इसके अनुसार कंपनी ने केरल में नेटवर्क के उन्नयन व विस्तार में बीते 18 महीने में 700 करोड़ रूपए का निवेश किया है।
 
कोच्चि में कंपनी की 4जी सेवा 14 दिसंबर से उपलब्ध होगी। सूद ने कहा कि वोडाफोन को 19 देशों में 4जी सेवाओं की पेशकश की विशेषज्ञता है। उल्लेखनीय है कि भारती एयरटेल ने छह अगस्त को 4जी मोबाइल सेवा शुरू करने की घोषणा की।
 
रिलांयस जियो अपनी 4जी वायस व डेटा सेवा दिसंबर में शुरू करने वाली है जबकि आइडिया सेल्यूलर 10 सर्किल में 4जी सेवा की शुरूआत 2016 की पहली छमाही में शुरू करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »