29 Mar 2024, 17:45:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्मार्टफोन से खुलेगा घर का ताला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2015 12:41PM | Updated Date: Apr 13 2015 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अब आपके घर का ताला आपके  स्मार्टफोन से खुलेगा। इस स्मार्टलॉक को August  नाम की कंपनी ने बनाया है। इस लॉक को सिर्फ वहीं खोल सकेंगे जो एप्लीकेशन में रजिस्टर्ड होगें यानी आप चाहें तो अपने परिवार के सदस्य भी इस लॉक को ओपेन कर सकते हैं।  लॉक के लिए फोन में एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी मगर सिर्फ एप्लीकेशन डाउनलोड करने से काम नहीं चलेगा इस एप में एक खास कोड डालना होगा जो सिर्फ एक ही व्यक्ति जनरेट कर सकेगा।
 
 
मान लीजिए घर के 4 लोगों ने August लॉक एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली मगर वो तभी एप की मदद से लॉक खोल सकेंगे जब एप में वे खास कोड डालेंगे। यहां तक आप कोड का टाइम भी सेट कर सकते हैं जब वो टाइम खत्म हो जाएगा तो अपने आप उस व्यक्ति के पास से लॉक कोड एक्सेस खत्म हो जाएगा। एक्सेस स्मार्टलॉक को फोन की मदद से खोल सकते हैं इसके लिए फोन में स्मार्टलॉक एप डाउनलोड करनी पड़ती है जिसे गूगल स्टोर से फ्री में कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »