25 Apr 2024, 10:49:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

सर्च इंजन गूगल मना रहा अपना 17वां जन्मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2015 1:55PM | Updated Date: Sep 27 2015 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैलिफोर्निया। दुनिया का सबसे बड़ा सर्च ईंजन गूगल 27 सितंबर को अपना 17वां बर्थ डे मना रहा है। इसके लिए कंपनी ने एक खास डूडल भी बनाया है।
 

गूगल ने अपने 17वें जन्मदिन पर एक आकर्षक डूडल तैयार किया है। गूगल अपने सर्च इंजन, यूटिलिटी प्रोडक्ट्स, इंटरनैट सर्विसेज और गैजेट्स के साथ-साथ अपने ऑफिस के लिए भी फेमस है।

हालांकि, गूगल को यह जानकारी नहीं है कि उसका निर्माण कब हुआ था? लेकिन वह साल 2006 से ही 27 सितम्बर को अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है। 4 सितंबर 1998 को आधिकारिक रुप से गूगल कंपनी की शुरूआत हुई थी।

गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने की थी। इस सर्च इंजन को बनाने का मकसद यह था कि दुनिया भर की हर एक छोटी-बड़ी जानकारी और सूचनाओं को एक साथ एक जगह पेश किया जा सके और पूरी दुनिया में लोग इसे जान सकें।
पीएम मोदी करेंगे गूगल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे तेज सर्च इंजन गूगल के दफ्तर भी जाएंगे। गूगल का हेडक्वॉर्टर भी कैलिफोर्निया में ही है। यहां वह गूगल के वर्क कल्चर को समझेंगे। कर्मचारियों से मिलेंगे। गूगल की बनाई कार भी देखेंगे। गूगल ने मोदी के सम्मान में एक हैकॉथन आयोजित किया है जिसके दो विजेताओँ के एप प्रधानमंत्री मोदी को दिखाए जाएंगे।
उत्साहित हैं सुंदर पिचई
गूगल के CEO सुंदर पिचई ने भारत के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाने की इच्छा जताई है। वह भारत को एक महत्वपूर्ण बाजार के तौर पर देख रहे हैं। पिचई ने कहा कि गूगल मोदी के डिजिटल कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाने के लिए उत्साहित हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »