24 Apr 2024, 18:58:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

बदलाव के दौर से गुजर रहा है भारतः सुंदर पिचई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2015 4:38PM | Updated Date: Sep 24 2015 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई ने कहा कि भारत लंबे समय से प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए प्रतिभा का निर्यातक रहा है लेकिन इस समय खुद के बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

जिससे देश की 1.2 अरब आबादी को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिलिकॉन वैली में स्वागत करते हुए भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि गूगल के सभी कर्मचारियों और भारतीय समुदाय में उनकी यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।

सुंदर पिचाई ने यूट्यूब वीडियो में जारी एक वीडियो में कहा ‘भारत और सिलिकॉन वैली के बीच मजबूत संबंध है। आईआईटी और अन्य संस्थानों से स्नातक करने वाले भारतीयों द्वारा निर्मित उत्पादों ने विश्व में क्रांति लाने में मदद की है। लेकिन अब भारत अपने क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि बहुत से लोग पहली बार आनलाइन होंगे विशेष तौर पर वे जो ग्रामीण क्षेत्र में हैं और हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाएं बोलते हैं जिससे देश में सबको फायदा होगा। पिचई ने कहा कि इससे लड़कियों को नया कौशल सीखने और सफल कॅरियर, अगली पीढ़ी की प्रभावी शिक्षा प्राप्त करने और हर प्रकार के कारोबार के लिए नए ग्राहक ढूंढने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करना सम्मान का विषय है। सिलीकॉन वैली में भारतीयों का काफी योगदान है। सुंदर पिचई ने कहा कि प्रधानमंत्री का डिजीटल इंडिया का मिशन काफी अहम है। यह करोड़ों लोगों को इंटरनेट से जोड़ेगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »