20 Apr 2024, 15:28:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल ने डूडल बना कर एमएफ हुसैन को श्रद्धांजलि दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2015 11:36AM | Updated Date: Sep 17 2015 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन की 100वीं जयंती पर गूगल उनको श्रद्धांजलि दे रहा है। हुसैन की 100वीं जयंती पर गूगल ने उनके छायाचित्र का डूडल बनाकर उनको सलाम किया है। 9 जून 2011 में एमएफ हुसैन का लंदन में उनका निधन हो गया था। हुसैन के नाम के बीच 'फिदा' कला के प्रति उनके समर्पण भाव को बयां करता है। यही वजह है कि उन्हें भारत का 'पिकासो' कहा जाता था। हुसैन भारत के चर्चित और सबसे महंगे चित्रकार थे। कई नीलामियों में उनके बहुत से चित्रों ने 20 लाख डॉलर से अधिक तक की कमाई की है।
 
हालांकि हुसैन की कला अपने आप में जुदा थी लेकिन अक्सर उन्हें 'हिंदुस्तान का पिकासो' कह दिया जाता था। घोड़ों के प्रति इस कलाकार का प्रेम जग ज़ाहिर था जो उनकी पेंटिंग में भी साफ तौर पर दिखाई देता था लेकिन इसके साथ ही अपनी चित्रकला में हिंदू देवी-देवताओं की व्याख्या हुसैन के लिए भारत में काफी मुसीबत का कारण बनी रही। हुसैन की बनाई तस्वीरों में भारत माता और हिंदु देवी देवता को नग्न अवस्था में दिखाया गया जिसे लेकर हिंदु संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »