25 Apr 2024, 12:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4जी हैंडसेट पेश करेगी माइक्रोसाफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2015 7:20PM | Updated Date: Apr 7 2015 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली-बेंगलुर। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसाफ्ट भारत में और 4जी अनुकूल मोबाइल हैंडसेट पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कहा है कि भारत में एक बार द्रुत गति की इंटरनेट सेवाओं का ढांचा तैयार होने के बाद वह यहां और 4जी उपकरण पेश करेगी। माइक्रोसाफ्ट ने पिछले साल नोकिया के हैंडसेट कारोबार का 7.2 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था।

 

फिलहाल उसका भारतीय बाजार में सिर्फ एक 4जी उपकरण लूमिया 638 है जिसकी कीमत 6,800 रूपए है। माइक्रोसाफ्ट मोबाइल उपकरण के निदेशक विपणन रघुवेश सरूप ने  कहा, ‘‘हमारा पास कई 4जी पर चलने वाले उपकरण हैं। हम इन हैंडसेटों के साथ तैयार हैं। एक बार देश में ढांचा तैयार होने के बाद हम और 4जी उपकरण पेश करेंगे। कई हैंडसेट कंपनियां देश में 4जी हैंडसेट पेश करने की तैयारी में हैं।

 

विशेष रूप से कंपनियां 10,000 रूपए से कम का 4जी हैंडसेट पेश करना चाहता है। रिलायंस जियो जैसे आपरेटर देश में द्रुत गति की इंटरनेट सेवा पेश करने की तैयारी में हैं। फिलहाल एयरटेल और एयरसेल ही देश के कुछ हिस्सों में 4जी सेवाओं का पेशकश कर रही हैं। लेनोवो का ए 6000 और और ए7000, यू यूरेका व शियोमी रेडमी नोट देश में 10,000 रूपए से कम दाम में उपलब्ध 4जी उपकरण हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »