24 Apr 2024, 14:20:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बेंगलुर। कोरिया की इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग ने गुरूवार को भारत में ही विनिर्मित Galaxy Tab S2 पेश किया। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला टैबलेट है। इसकी कीमत 39,400 रुपए है।

सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक उत्पाद विपणन मनु शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, यह उपकरण तीन रंगों गोल्ड, काला और सफेद में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री आज से ही शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यह उत्पाद भारत में बना है। इसका विनिर्माण हमारे नोएडा संयंत्र में किया गया है।

यह टैबलेट एंड्रायड 5.0.2 पर चलता है जो सैमसंग डिवाइसिस के लिए नया है। दूसरी तरफ हार्डवेयर फीचर्स के मामले में 1.9GHz एक्सीनॉस 7 ऑक्टा प्रोसैसर, 3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 9.7 इंच Tab S2 में 5,870mAh जबकि 8 इंच वाले मॉडल में छोटी 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »