26 Apr 2024, 01:54:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयरटेल ने आॅगर वायरलैस का अधिग्रहण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2015 9:26PM | Updated Date: Aug 26 2015 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल ने आज वायरलैस ब्राडबैंड कंपनी आॅगर के भारतीय परिचालन का अधिग्रहण कर लिया। इस कदम से एयरटेल को देश में 4जी खंड में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने हालांकि इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। इस अधिग्रहण के साथ भारती एयरटेल की 4जी सेवाएं अब 300 से अधिक शहरों व कस्बों में उपलब्ध होगी।

 

आॅगर वायरलैस के पास मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ दूरसंचार सर्किल में 4जी सेवाओं के लिए 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में 20 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है। एयरटेल ने एक बयान में कहा है,‘ उसने आॅगर वायरलैस ब्राडबैंड इंडिया में 100 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी खरीदने क लिए समझौता किया है।’ इस अधिग्रहण के बाद आॅगर एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी बन जाएगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »