25 Apr 2024, 04:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मार्केट में धूम मचा रहा है ये स्मार्ट जूता - खूबियां उड़ा देगी होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:18PM | Updated Date: Feb 18 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्पोर्ट्स कंपनी नाइकी ने एक स्मार्ट जूता पेश किया है जिसे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकेगा। इस जूते की खूबियां जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस जूते को पैर में डालते ही इसके सेंसर पैर के आकार के हिसाब से जूते के आाकर को बदल देते हैं। यानी पैर का आकार चाहें जैसा हो, ये जूता हर पैर में फिट आएगा। इतना ही नहीं, आपको झूककर इसके फीते बांधने की जरुरत नहीं। मोबाइल App की एक क्लिप पर इस जूते के फीते अपने आप बंध जाएंगे। इस जूते का नाम है Nike Adapt BB। इस जूते की कीमत है 350 अमेरिकी डॉलर या 25000 रुपये है। नाइकी ने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कंपनी ने कहा है कि इसकी बिक्री पूरी दुनिया में 17 फरवरी 2019 से होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »