29 Mar 2024, 17:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बाजार में मची खलबली, Mi A3 की कीमत में हुई भारी गिरावट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 2:55AM | Updated Date: Jan 24 2020 2:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Mi ने अपनी जबरदस्त पहचान कायम कर रखी है। Mi के स्मार्टफोन अपने बेहतरीन फीचर्स और सस्ती कीमतों के लिए जाने जाते हैं। Mi पहली कंपनी है जिसने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट स्मार्टफोन की शुरुआत की थी। हाल ही में Xiaomi Mi A3 की कीमत में आधिकारिक तौर पर कटौती की गई है। इस फोन को शाओमी ने 12,999 रुपये में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। अब इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत को स्थाई रूप से 1,000 रुपये कम कर दिया गया है। लॉन्च के बाद से शाओमी मी ए3 की कीमत में यह पहली कटौती है। यह फोन अमेज़न इंडिया, Mi.com, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इन सभी चैनल पर यह स्मार्टफोन नई कीमत के साथ उपलब्ध होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »