29 Mar 2024, 19:20:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉन्‍च हुआ दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल, कीमत है मात्र....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:10PM | Updated Date: Jan 11 2020 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जीनी मोबाइल्स कंपनी ने दुनिया का सबसे छोटा 3G मोबाइल फोन जैनको टीनी टी 2 लॉन्च किया है। इस फोन का आकार मात्र एक अंगूठे के बराबर है। यह फोन इससे पहले लांच हुए जैंको टानी t1 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन में स्मार्टफोन के सभी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें कैमरे की सुविधा भी उपलब्ध है। इस फोन को यूएस मार्केट में लॉन्च किया गया है। ग्राहकों इसे खरीदने के लिए जीनी मोबाइल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुक करवा सकते हैं।
 
जहां जैनको टिनी T2 मोबाइल का साइज बहुत छोटा है फिर भी इसकी खास बात है इसमे आसानी से फोटोग्राफी की जा सकती है। इसमें वीडियो भी कैप्चर भी किए जा सकते हैं। इस फोन की कीमत यूएस में 14119 डॉलर है। फोन के आकार को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें ज्यादा फीचर्स मौजूद नहीं होंगे। लेकिन इसमें स्मार्टफोन के लिए जरूरी हर फीचर्स मौजूद है। इसके साथ इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। जिसकी स्टोरेज कैपेसिटी 32जीबी तक की है। साथ ही जैनको टी टू मोबाइल में एफएम रेडियो, MP3, MP4 फाइल्स, अलार्म क्लॉक, कैलेंडर, जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
 
सिक्योरिटी के लिए इसमें एसओएस का फीचर भी मौजूद है। फोन में मैसेज और कॉल आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस में डुअल फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया। इन सबके साथ इसकी बैटरी भी पावरफुल है। एक बार चार्ज करने के बाद 6 घंटे तक आसानी से इसे चलाया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »