28 Mar 2024, 15:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Realme 2 Pro स्मार्टफोन को अपडेट मिलना हुआ शुरू...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 11:50AM | Updated Date: Jan 10 2020 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Realme 2 Pro स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है। इस फोन के लिए जनवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिला है। इस अपडेट में नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड दिया गया है। इस फोन के अपडेट से फोन में कई दमदार फीचर्स जोड़े जायेंगे जो कि अपने आप में काफी खास होगें। इस अपडेट की सबसे खास बात है कि इसमें नए यूआई गेसचर्स दिया गया है। 
 
इस फोन में कई नए फीचर्स जोडे़ गए है जो कि अपने आप में काफी खास माना जाता है। इसके अलावा इसका बिल्ड नंबर आरMX1801EX_11_C.26 हैं। इस अपडेट के बाद से फोन में कई दमदार फीचर्स दिए जायेंगे जो कि अपने आप में काफी खास होगें। इस फोन को अपडेट करने से पहले फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर ले।
 
इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में आपको जानकारी दे तो इस फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए है जो कि अपने आप में काफी दमदार माने जाते है। इसकी एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का तथा दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
इस फोन की रैम की जानकारी दे तो इस फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है और इसके अलावा इस फोन में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.30 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »