28 Mar 2024, 16:46:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लेनोवो ने लॉन्‍च किया दुनिया का पहला फोल्डेबल पीसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 11:41AM | Updated Date: Jan 8 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। CES 2020 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो) आज से शुरू हो गया है। लॉस वेगास में इसे आयोजित किया गया जो आज से लेकर 10 जनवरी तक चलेगा। इसमें टैक जगत की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी और अपने प्रोडक्ट, गैजेट और नई डिवाइस को यहां पर लांच करेंगी।
आज शो के पहले ही दिन लेनेवो कंपनी ने अपना पहला स्मार्ट फोल्डेबल पीसी Thinkpad X1 fold PC लांच किया है। इस पीसी की एक और खास बात यह है कि फोल्डेबल होने के साथ-साथ उसका वजन भी काफी कम है। इसका वजन मात्र 1 किलोग्राम है।
 
इस नए लेटेस्ट फोल्डेड पीसी को अभी यूएस मार्केट के लिए लांच किया गया है। यह डिवाइस इस साल के बीच में विश्व के अन्य देशों में भी लांच किया जाएगा। इसकी कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में ₹179200 तय की गई है।
 
इसे थिंक X1 सीरीज के तहत मार्केट में उतारा गया है। इसके नाम से ही पता चलता है कि एक फोल्डेबल पीसी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 650 कंप्यूटर प्लेटफार्म दिया गया है। इसका स्क्रीन साइज 13.3 इंच है, जोकि एलईडी डिस्प्ले के साथ बनाया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2048 × 1536 पिक्सेल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »