20 Apr 2024, 10:51:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Nokia के इन फोन पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, जानें ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 11:38AM | Updated Date: Jan 8 2020 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Nokia 4.2 को HMD Global ने कुछ माह पहले मई 2019 में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। उस समय इसकी कीमत 10990 तय की गई थी। वही अब इस फोन को गूगल android-1 प्रोग्राम के साथ बहुत ही कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। अमेजॉन इंडिया ने इस फोन पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर लांच किया है। जिसके द्वारा आप नोकिया 4.2 को 6999 रुपए में खरीद सकेंगे। यह ध्यान देने वाली बात है कि यह डील सिर्फ amazon-india ई कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है। बाकी अन्य इकॉमर्स साइट और नोकिया के रिटेल स्टोर में इसे पुरानी कीमत पर ही खरीदा जा सकता है।
 
इतनी बड़ी छूट के साथ-साथ अमेजॉन इंडिया इस मोबाइल के लिए EMI ऑप्शन भी उपलब्ध करवा रही है। साथ ही अगर आप इसे अपने किसी पुराने फोन के एक्सचेंज के साथ खरीदते हैं तो आपको अलग से छूट मिलेगी। Nokia 4.2 के लिए अमेजॉन पर फास्ट डिलीवरी ऑप्शन भी उपलब्ध है।
 
फोन की स्क्रीन साइज 5.71 एचडी डिस्प्ले है। इसका रिजाल्यूशन 1520×720 पिक्सेल है। यह गूगल वन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 439 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3GB रैम 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। मेमोरी कार्ड की सहायता से इसकी मैमोरी को 300 GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिहाज से फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »