28 Mar 2024, 17:30:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल पर 241543903 लिखकर सर्च करने से दिखेगा ये खास...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 12:16PM | Updated Date: Jan 1 2020 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गूगल ये शब्द आजकल लोगों की जिंदगी से जुड़ सा गया है। बहुत कम चीज होगी जो गूगल में सर्च करने पर नहीं आ पाती हो, वर्ना आपके काम की जरुरतों से लेकर क्या पहने, कहां जाएं सब गूगल में हम सब खोज सकते हैं। आप सोच रहें होंगे, आज हम गूगल की क्यों बात कर रहे हैं तो बता दे सोशल मीडिया पर एक नंबर खूब वायरल हो रहा है। ये कोई मोबाइल नंबर नहीं बल्कि कुछ अंकों का नंबर है जिसकों गूगल पर सर्च करने पर लोगों हैरान रह जाते हैं। अगर आप गूगल पर 241543903 वाला नंबर सर्च करेंगे तो आपको लोग फ्रिच में सिर डालते नजर आएंगे।
 
सुनकर हैरान रह गए ना अब आपको बता दे कि इसके पीछे का लॉजिक बड़ा मजेदार है। दरअसल, न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट कलाकार डेविड होर्विट्ज़ ने अप्रैल 2009 में सबसे पहले इन अंको को एक मतलब दिया मतलब था "फ्रीज़र में सिर". उसके बाद से ये कोड चर्चित हो गया और इतना चर्चित हुआ कि गूगल में ये अंक लिखकर फोटो सर्च करने पर फ्रीज़र में सिर रखे लड़की/लड़के ही दिखाए होते हैं। ये कोड़ कैसे बनाया, इसके पीछे क्या मकसद था इसकी जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन लोग आज भी ये नंबर डालकर, इस अजीबोगरीब तरीकों को सर्च जरूर कर रहे हैं... क्या आप ने भी ट्राई किया. नहीं तो अभी करके देखिए....
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »