20 Apr 2024, 15:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो बनी नंबर-1 - अक्टूबर में जोड़े 91 लाख नए ग्राहक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2019 12:04PM | Updated Date: Dec 31 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलयांस जियो अक्टूबर में रिलायंस जियो ने 91 लाख ग्राहक जोड़े हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि IUC चार्ज बढ़ाने के बावजूद ग्राहकों ने रिलायंस जियो का सिम खरीदा है। कंपनी ने दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूज़र्स से 6 पैसे चार्ज लेने का ऐलान किया था। बताया गया कि अक्टूबर में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1,195.24 से बढ़कर 1,204.85 हो गई है।
 
आंकड़ें देखें तो पहले नंबर पर जियो के 91, 01, 934, एयरटेल के 81, 974, वोडाफोन-आइडिया के 1, 89, 901 ग्राहक हैं। वोडाफोन का मार्किट शेयर 31.49%, रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 30.79% और भारती एयरटेल का मार्किट शेयर 27.52% है। एक्टिव यूजर्स में एयरटेल का शेयर 31.5%, रिलायंस जियो का 31%, वोडाफोन का शेयर 30.8 % है। वोडाफोन आइडिया के 18 महीने में 12 करोड़ एक्टिव यूज़र्स घट गए हैं। ब्रॉडबैंड में कंपनी के पास 56.69% बाज़ार शेयर है।
 
1 अक्टूबर को रिलायंस जियो ने अपना फीचर फोन 699 रुपये में देने की घोषणा की थी. बताया गया कि 5 सर्किल में रिलायंस जिओ नंबर वन कंपनी बन गई है। आंध्रप्रदेश, कोलकाता, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान सर्किल में कंपनी के ग्राहक सबसे ज्यादा जोड़े हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »