29 Mar 2024, 11:44:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Vivo का यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 32 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत मात्र.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 9:12AM | Updated Date: Dec 22 2019 9:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन पर 1,000 रूपये की छूट दी जा रही है। इस फोन पर यह छूट 20 दिसंबर तक ही दी जा रही है। छूट के बाद फोन की शुरूआती कीमत 12,990 रूपये है। इस फोन में 6 जीबी की रैम दी गई है। फोन में दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को छूट के साथ खरीदने का मौका कम समय के लिए ही मिला है।

इस फोन को भारत में इसी साल लाँच किया गया था। इसके अलावा इस फोन में अलग डिजाइन का कैमरा दिया गया है यानी कि इस फोन के कोने में एक छेद में कैमरा दिया गया है। फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। फोन को एक से अधिक रंग वेरिएंट में उतारा गया है। फोन में सुरक्षा के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 

इस फोन में 6 जीबी की रैम दी गई है और फोन को स्टोर करने के लिए इसमें 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस फोन की स्टोरेज को बढाया सकते हो। फोन के पिछले हिस्से में आपको लाइट भी मिलेगी। फोन को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हो।

इस स्मार्ट फोन पर छूट कंपनी की साइट पर दी जा रही है। इस स्मार्ट फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पाॅवर देने के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »