19 Apr 2024, 20:54:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

क्रिसमस सेल में इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2019 12:11PM | Updated Date: Dec 21 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिसमस आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच क्रिसमस आने से पहले Honor ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स पेश किए हैं। हुवावे के सब ब्रांड वाली कंपनी हॉनर क्रिसमस आने से पहले Flipkart और अमेजन पर सेल आयोजित कर रही है जिसके तहत Honor के प्रमुख स्मार्टफोन्स Honor 20, Honor 20i, Honor 10, Honor 9N और Honor 9i को डिस्काउंट के साथ बेचा जायेगा। यह सेल अमेजन पर आज रात 8 बजे से शुरू होगी और कल Flipkart पर शुरू होगी। आइये जानते हैं आपको स्मार्टफोन्स पर कितना डिस्काउंट दिया जायेगा। 
 
Honor 10 Lite के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा। बता दें कि हॉनर 10 लाइट सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा। Honor 20 को 2,000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जायेगा। इसे 22,999 रुपये में बेचा जाएगा। 
 
इसी तरह से Honor 20i हैंडसेट 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसे 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Amazon और Flipkart पर बिना ब्याज वाले ईएमआई और एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध हैं। Honor 9N का 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट 7,499 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि इसे 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसी तरह से 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। 
 
यह फोन भी सिर्फ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। Honor 9i के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Honor Pad 5 जैसे टैबलेट को भी डिस्काउंट पर बेचा रहा है। 8 इंच स्क्रीन वाली इस टैबलेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये और 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »