20 Apr 2024, 19:15:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियोनी का भारत में 80 लाख मोबाइल बेचने का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2015 2:30PM | Updated Date: Apr 5 2015 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। चीन की मोबाइल कंपनी जियोनी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से उत्पाद तैयार करने के उद्देश्य से देश में अपने अनुसंधान व विकास टीम का विस्तार करेगी। कंपनी ने देश में अपनी मोबाइल बिक्री इस साल दोगुनी कर 80 लाख करने का लक्ष्य रखा है।
जियोनी के अध्यक्ष विलियम लू ने यह जानकारी दी।
 
 
उन्होंने कहा, अपने उत्पादों को स्थानीय जरूरतों के हिसाब से तैयार करने के लिए हमारे पास 12 सदस्यों की समर्पित टीम है। हार्डवेयर तो दुनियाभर में एक जैसे हैं, अंतर तो साॅफ्टवेयर से ही आता है। उन्होंने कहा, कंपनी अपनी इस टीम के सदस्यों की संख्या बढाकर इस साल के आखिर तक लगभग 30 करेगी। देश के मोबाइल हैंडसेट बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग चार प्रतिशत है। लू ने कहा कि कंपनी अगले कुछ साल में शीर्ष के 3-5 स्मार्टफोन ब्रांड में शामिल होना चाहती है।
 
लू ने कहा,  पिछले साल हमने भारत में 40 लाख व वैश्विक स्तर पर 2.8 करोड़ मोबाइल हैंडसेट बेचे। हम इस साल घरेलू बाजार में 80 लाख बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हमारे राजस्व में भारत का हिस्सा लगभग 20 प्रतिशत होगा। देश में स्मार्टफोन की मांग में वृद्धि के बीच जियोनी की भारत में अगले तीन साल में 300 करोड़ रूपए के निवेश से विनिर्माण कारखाना लगाने की योजना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »