18 Apr 2024, 06:27:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पिता बनने वाले हैं मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक पर दी जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2015 12:05PM | Updated Date: Aug 1 2015 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग जल्द ही पिता बनने वाले हैं। जकरबर्ग ने खुद शुक्रवार को फेसबुक पर अपना और पत्नी का फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उनके इस पोस्ट को दो घंटे के भीतर ही पांच लाख लोगों ने लाइक किया। फेसबुक सीईओ जकरबर्ग ने यह पोस्ट शुक्रवार रात 10:53 बजे डाली।
 
मार्क जुकरबर्क का पोस्ट-
जकरबर्ग ने कहा - मेरे पास एक खबर है- हमारे घर बिटिया आने वाली है! यह हमारे जीवन का नया चैप्टर होगा। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें दुनियाभर के लोगों की जिंदगी को छूने का मौका मिला है। प्रिसिला को डॉक्टर होने के नाते और मुझे इस कम्युनिटी और फिलेंथ्रॉपी के जरिए। अब हमारा फोकस दुनिया को अगली पीड़ी के लिए बेहतर बनाने पर रहेगा।
 
हम अपना एक्सीपीरिएंश साझा करना चाहते हैं। हम कुछ सालों से बच्चे की कोशिश में थे। इस दौरान प्रिसिला को तीन बार मिसकैरिज (गर्भपात) हुआ। जब आपको पता चलता है कि आपके यहां बच्चा होने वाला है तब आप उम्मीदों से भर जाते हैं। वे क्या बनेंगे इसकी कल्पना और उनके फ्यूचर के सपने देखना शुरू कर देते हैं। प्लानिंग करने लगते हैं। और तभी वे चले जाते हैं। 
 
यह बेहद प्राइवेट एक्सीपीरिएंश है। ज्यादातर लोग मिसकैरिज की चर्चा नहीं करते। उन्हें चिंता रहती है कि आपकी प्राब्लम्स आपको कहीं परेशान न करने लगें। जैसे कि आपमें ही कोई खामी हो। इस कारण आप खुद से संघर्ष करने लगते हैं। लेकिन आज की खुली और आपस में जुटी दुनिया में इन मुद्दों पर बात करने से हमारे बीच दूरियां नहीं बनती। बल्कि यह हमें करीब लाती हैं। समझ और सहनशीलता देती है और उम्मीदें भी।
 
जब हमने दोस्तों से बात शुरू की तो महसूस हुआ कि यह बहुत नॉर्मल है। हमारे जानने वालों में ही कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है। उनमें से तकरीबन सभी के बच्चे अब हेल्दी हैं। हमें उम्मीद है कि हमारा एक्सीपीरिएंश बांटने से कई और लोगों को उम्मीद मिलेगी। इससे लोगों को खुलकर अपनी कहानियां एक-दूसरे को बताने में मदद मिलेगी। हमारी खुशखबरी यह है कि गर्भावस्था अब ऐसी स्थिति में आ गई है जहां खोने का जोखिम काफी कम रह गया है। और हम बहुत आशावान हैं। 
 
प्रिसिला और बच्चा हेल्दी हैं। मैं उससे मिलने को बहुत उत्सुक हूं। अल्ट्रासाउंड में उसने अपने हाथ से मुझे 'थम्स अप लाइक' तक दिया। इससे मैं यह तो मान गया हूं कि वह मेरी देखभाल करेगी। हमारे डॉगी बीस्ट को तो कुछ पता ही नहीं कि क्या आने वाला है। हम इस दुनिया में उसका स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। जब वह बाहर आने और सबसे मिलने को तैयार होगी, तब हम और जानकारी देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »