20 Apr 2024, 20:00:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वाट्सएप का नया फीचर - अब खुद डिलीट हो जाएंगे मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:34AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वॉट्सएप एक नया फीचर ला रहा है। इसके तहत आपके मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे। खबरों के मुताबिक वाट्सएप ने यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा वर्जन के लिए लॉन्‍च किया है। इसे बीटा वर्जन नंबर 2.19.348 के लिए जारी किया गया है। यानी जिन यूजरों ने खुद को गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया है वे यह वर्जन डाउनलोड करके इस फीचर का मजा ले सकते हैं। कोई भी फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने से पहले कंपनियां अमूनन ऐसा ही करती हैं ताकि उसमें मौजूद खामियों को पहले दूर कर लिया जाए।
 
वाट्सएप के इस नए फीचर में यूजर्स एक टाइम सेट कर सकेंगे जिसके बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। इस फीचर का नाम डिलीट मैसेज ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि यह फीचर शुरुआत में ग्रुप चैट्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर की तरफ से इनेबल किया जा सकता है। इनेबल किए जाने के बाद इस फीचर को कॉन्टैक्ट इंफो या ग्रुप सेटिंग्स में देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक इस फीचर में पांच विकल्प हैं। इन्हें चुनकर यूजर एक घंटे से लेकर एक साल की अवधि सेट कर सकते हैं जिसके भीतर अपने आप मैसेज डिलीट हो जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »