19 Apr 2024, 07:55:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

5 दिसंबर को लॉन्च होगा नोकिया का ये नया स्मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 1:38PM | Updated Date: Nov 25 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Nokia 8.2, Nokia 5.2, Nokia 2.3: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global अगले महीने 5 दिसंबर को अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है। नोकिया के पैरेंट कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने ट्विटर पर 15 सेकंड का वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि टीजर में कंपनी ने लॉन्चिंग डेट के अलावा प्रोडक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
 
एचएमडी ग्लोबल ने इससे पहले भारत समेत कई देशों के स्मार्टफोन बाजार में नोकिया 8.1 फोन को उतारा था। यूजर्स को इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर मिला था। लेकिन लोगों ने कंपनी के इस फोन को ज्यादा पसंद नहीं किया था। 
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नोकिया 8.2 में क्वाड कैमरा सेटअप समेत फ्रंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देगी। साथ ही यूजर्स को फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन कंपनी का पहला 5जी कनेक्टिविटी वाला डिवाइस होगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »