29 Mar 2024, 17:56:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन-आइडिया एयरटेल को बड़ा झटका -1 महीने में खोए 50...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 12:13PM | Updated Date: Nov 24 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मची है। अगर आप वोडाफोन-आइडिया या एयरटेल सब्सक्राइबर हैं, तो आपको टैरिफ प्लान्स के लिए 1 दिसंबर से ज्यादा खर्च करना होगा। 
 
वोडाफोन-आइडिया ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय डिजिटल अनुभव सुनिश्चित करते हुए वह अपने टैरिफ में एक दिसंबर से समुचित बढ़ोतरी करेगी। उसने कहा कि पूरी दुनिया में भारत में मोबाइल डाटा सबसे सस्ता है और मोबाइल डाटा सेवाओं की मांग में तेजी का रुख बना हुआ है।
 
वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों को घाटा हुआ है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि 1 महीने के भीतर वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने 50 लाख यूजर्स खोए, जूकि इसका फायदा रिलायंस जियो और BSNL को हुआ है। 30 सितंबर को जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने एक महीने में 50 लाख से ज्यादा कस्टमर खोए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »