20 Apr 2024, 00:29:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

108 MP कैमरे के साथ Xiaomi का ये धमाकेदार फोन हुआ लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:38PM | Updated Date: Nov 5 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Xiaomi Mi CC9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। शाओमी का यह पहला और दुनिया का दूसरा स्मार्टफोन है जो 5 रियर कैमरे के साथ आता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने इस फोन में कुल पांच कैमरे दिए हैं, जिन्में चार बैक और एक फ्रंट में मौजूद है। सीसी9 प्रो की खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। 
 
Mi CC9 Pro (Mi Note 10) में 6.47 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है जो 1,080p पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और डिस्प्ले के टॉप पर एक डॉट नौच दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और कंट्रास रेश्यो 400000:1 रहेगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन को 6GB/8GB रैम तथा 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। इसके अलावा फोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »