29 Mar 2024, 20:45:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एप्पल वाच को क्यों पहनना चाहिए, महिला को बचाया दरिंदो से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2019 11:58AM | Updated Date: Oct 25 2019 10:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैलगरी में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्मी से बचाने का श्रेय एप्पल घड़ी को दिया है। स्मार्ट वॉच टेक्नॉलजी कितनी असरदार है, इसके कई उदाहरण ऐपल वॉच यूजर्स की ओर से सामने आते रहे हैं। एपल वाच इमर्जेंसी के तौर पर क्यों जरूरी है इसका एक और उदाहरण सामने आया है। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैलगरी में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्मी से बचाने का श्रेय एप्पल घड़ी को दिया है। आज के दौर में जब आपके सहारे कोई नहीं हो तो तकनीक कुछ हद तक आपकी मदद जरूर कर सकती है। एप्पल वाच को क्यों पहनना चाहिए, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैलगरी में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्मी से बचाने का श्रेय एप्पल घड़ी को दिया है।
 
सीबीसी के अनुसार, 1 अप्रैल को महिला काम से आने के बाद अपने घर में सो रही थी, तभी अपने कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। उसे लगा कि कोई उसके घर में घुस गया है, उसने फोन तक जाने की कोशिश की लेकिन जा नहीं सकी, इसलिए उसने अपने बॉयफ्रेंड को एप्पल वाच का प्रयोग कर इस बारे में सूचना दी, इसके बाद उसके एक मित्र ने हेल्पलाइन नंबर 911 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर संदिग्ध व्यक्ति जॉन जोसेफ मैकइंडो को महिला के किचन से बाहर निकाला। जांच के बाद कैलगरी की एक अदालत ने एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न के इरादे से उसके घर में प्रवेश करने का मैकइंडो को दोषी पाया। खबरों के अनुसार, मैकइंडो महिला के साथ दुष्कर्म करने की योजना हफ्तों से बना रहा था। उसके पास महिला की इमारत का एक्सेस कार्ड होने के साथ-साथ उसके घर की चाबी की नकल भी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »