16 Apr 2024, 16:12:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

22 लाख का ये धमाकेदार मोबाइल मचा रहा धूम, जानें इसकी खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 11:49AM | Updated Date: Oct 14 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रूस के लग्ज़री ब्रांड कैवियर ने एप्पल के लेटेस्ट आईफोन ने हाल में Apple iPhone Pro Max अब तक भारत में लॉन्च किया गया सबसे महंगा आईफोन है। वियर ने एप्पल के लेटेस्ट आईफोन iPhone 11 Pro का नया डिजाइन लॉन्च किया है। कैवियर द्वारा डिजाइन किए गए इस आईफोन की कीमत लाखों में है। यह आईफोन सामान्य आईफोन की तुलना में बहुत ही ज्यादा महंगा है।
 
इस डिजाइन किए गए आईफोन का नाम विक्ट्री है। इसके पीछे के भाग पर वी (V) अक्षर उकेरा गया है। इसकी खासियत यह है कि आईफोन के इस मॉडल के बैक साइड पर सोने और हीरे जड़े हैं। इसके चार एडीशन हैं। सबसे कम कीमत वाला टाइटेनियम एडीशन है, इसकी कीमत 4290 डॉलर यानि करीब 3.4 लाख रुपए है। इस फोन में 64 जीबी का इटंरनल स्टोरेज है। वहीं अगर आप इससे ज्यादा स्टोरेज वाला फोन लेना चाहते हैं तो आपको कुछ और पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
 
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इसमें ब्लैक एलीगेटर लेदर और बैक साइड में हीरे जड़ा हुआ फोन भी उपलब्ध है। हीरे जड़े हुए इस फोन की कीमत 30,820 डॉलर यानि कि करीब 21.88 लाख रुपए है। वहीं ब्लैक एलिगेटर फिनिश वाले आईफोन की कीमत 12,000 डॉलर यानि करीब 8.5 लाख रुपए है। इसका लिमिटेड एडीशन होने के चलते इसकी कीमत काफी ज्यादा है। iPhone 11 लॉन्चिंग के बाद कैवियर का यह दूसरा रिलीज़ है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »