18 Apr 2024, 12:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Redmi 8 स्मार्टफोन कल होगा लॉन्‍च - ये होंगे खास फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 4:25AM | Updated Date: Oct 9 2019 4:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Redmi 8 स्मार्टफोन को कल यानी कि 9 अक्टूबर को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी आ चुकी हैं। ये एक बजट स्मार्टफोन होगा और इसमें बड़ी बैटरी दी जाएगी।  इस फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन के कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके है। Redmi 8 में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। Redmi India के ट्वीट में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। Redmi 8A में कंपनी ने 4000mAh की बैटरी दी है और इसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »