20 Apr 2024, 11:01:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

jio का बड़ा धमाका - करें ये काम मिलेगा 149 कैशबैक और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 11:47AM | Updated Date: Sep 27 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो के आने के बाद से प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। जियो अपने ग्राहकों के लिए आए दिन नए-नए ऑफर लॉन्‍च करती रहती है। अब रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऑफर लॉन्‍च किया है। जियो और Google Pay UPI एक नया प्लान लेकर आए हैं, जहां यूजर्स फ्लैट google Pay UPI के माध्यम से MyJio ऐप का उपयोग करके किए गए रिचार्ज पर 149 कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। UPI भुगतान को बढ़ावा देने के लिए जियो वर्तमान में 149 का फ्लैट कैशबैक दे रहा है।
 
यह ऑफ़र पहले से मौजूद Google पे उपयोगकर्ताओं के लिए लागू नहीं है। इस ऑफ़र को भुनाने के लिए Google पे ऐप डाउनलोड करें और रेफरल कोड 'Jio' का उपयोग करके साइन-अप करें।
 
सेटअप पूरा हो जाने के बाद माय जियो ऐप पर जाएं और उस नंबर का चयन करें जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं। 149 के इस प्लान में 28 दिनों तक फ्री कॉल और एसएमएस के साथ कुल 42GB 4G LTE डेटा मिलेगा। Google पे के रूप में पेमेंट मेथर्ड का चयन करें और लेनदेन को पूरा करें। 
 
अगले कुछ घंटों के भीतर Google पे आपको कैशबैक उपलब्ध करवाएगा। यह ऑफ़र Google पे अकाउंट के अनुसार एक बार लागू होता है। अलग अलग Google पे खातों का उपयोग करके एक से अधिक रिचार्ज किए जा सकते हैं। इस ऑफर को पाने के लिए सबसे पहले माय जिओ और गूगल पे यूपीआई ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा यह ऑफर Jio।com वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »