29 Mar 2024, 05:50:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेटीएम मॉल पर उपलब्ध होगी ईबे ग्लोबल के उत्पाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 12:21AM | Updated Date: Sep 24 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेटीएम ईकॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड की कंपनी पेटीएम मॉल पर ईबे के वैश्विक उत्पाद भी  उपलब्ध होंगे। कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि वैश्विक ऑनलाइन मार्केटप्लेस ईबे ने उसके प्लेटफार्म में 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है और इसके मद्देनजर अब ईबे पर उपलब्ध उत्पाद भारतीयों के लिए भी उपलब्ध होंगे। उसने कहा कि पेटीएम मॉल त्योहारी सीजन के लिए तैयार है। 10 लाख से अधिक उत्पादों की सूची में खिलौने, कलेक्टिबल्स, फैशन, ऑटोमोबाइल एसेसरीज, उपहार और डेकोरेटिव वस्तुयें शामिल हैं। पेटीएम मॉल अपने वर्ल्ड स्टोर का विस्तार कर रहा है जो भारतीय खरीदारों को अपने प्लेटफार्म पर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड उपलब्ध कराता है। 

प्लेटफार्म ने विदेशी मुद्रा, कस्टम ड्यूटी, वितरण लागत, टाइमलाइंस से संबंधित चुनौतियों का समाधान कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय उत्पादों के लिए विश्वसनीय खरीदारी अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है। सरल क्लीयरंस सहित सुरक्षित डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए पेटीएम मॉल प्रमुख ब्रांडों के साथ भी साझेदारी कर रहा है। पेटीएम मॉल वर्ल्ड स्टोर अंतरराष्ट्रीय विक्रेताओं और बुटीक ब्रांडों के लिए भारत में उत्पाद बेचने के गेटवे के तौर पर स्वयं को स्थापित कर रहा है। उत्पाद बढ़ाने और नए यूजर जोड़ने के लिए 30 करोड़ रुपए का निवेश किया जायेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »