29 Mar 2024, 17:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

JioFiber सेट-टॉप-बॉक्स की पहली तस्वीर हुई लीक - दिखता है कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 11:35AM | Updated Date: Aug 30 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Jio की ब्रॉडबेंड सर्विस JioFiber के कमर्शियल लॉन्च में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस बीच JioFiber Hybrid सेट-टॉप-बॉक्स की फोटोज को DreamDTH पर शेयर किया गया है जिसमें हाइब्रिड सेट-टॉप बॉक्स डार्क ब्लू फिनिश के साथ दिखता है और इस पर जियो का लोगो है। 
 
DreamDTH द्वारा शेयर की गई तस्वीर में रिलायंस जियो हाइब्रिड STB को ब्लू कलर में देखा जा सकता है। साथ ही यहां कंपनी की ब्रांडिंग को भी टॉप सेंटर में देखा जा सकता है। इस STB में इंटरनेट राउटर जैसे कई कनेक्टिविटी पोर्ट्स को भी देखा जा सकता है। Jio box में MSO के कोक्सियल केबल के लिए एंट्री पोर्ट, एक HDMI पोर्ट, एक इथरनेट RJ45 पोर्ट, एक USB 2.0 और एक USB 3 पोर्ट दिया गया है।
 
फिलहाल इसका सॉफ्टवेयर इंटरफेस को लेकर इंफॉर्मेशन उपलब्ध नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो हाइब्रिड STB में कस्टम UI के साथ एंड्रॉयड ओएस दिया जा सकता है। रिलायंस जियोफाइबर या JioGigaFiber (पुराना नाम) सर्विस की कमर्शियल लॉन्चिंग 5 सितंबर को की जाएगी।
 
घोषणा के दौरान कंपनी ने बताया कि सेट-टॉप बॉक्स में 4K रिज़ोल्यूशन के साथ ज्यादातर भारतीय भाषाओं में वॉइस कमांड होगा। इसके अलावा सेट-टॉप बॉक्स में मल्टी पार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की भी सुविधा होगी। इसके अलावा रिलायंस जियो ग्राहकों की पसंद पर 600 से ज्यादा टीवी चैनल, एक हज़ार से ज्यादा मूवी और लाखों से ज्यादा गाने उपलब्ध कराएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »