18 Apr 2024, 21:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

10% तक सस्ते हो सकते हैं स्मार्ट TV, ये है बड़ी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 5:07PM | Updated Date: Aug 26 2019 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप इस त्योहारी सीजन पर टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्ट टेलिविजन बाजार में अगले महीने दो बड़े ब्रैंड वनप्लस (OnePlus) और मोटोरोला के उतरने से इनकी कीमतों में 10 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। असल में वनप्लस और मोटोरोला जैसे विदेशी ब्रांड ऑनलाइन सेल के माध्यम से इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इससे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ जाएगी. पिछले तीन तिमाहियों से इस सेगमेंट में बिक्री सपाट ही रही है, ऐसे में बाजार में अपने को टिकाए रखने के लिए प्रतिद्वंद्वी कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में 5 से 10 फीसदी तक कटौती कर सकती हैं।
 
इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह पिछले साल शाओमी के आने से 42 इंच या इससे कम स्क्रीन वाले टीवी सस्ते हुए थे, उसी तरह वनप्लस TV से 50 इंच और अधिक स्क्रीन साइज के दाम घटेंगे। देश में कोडक और थॉमसन के टीवी बेचने वाली सुपर प्लासट्रॉनिक्स के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने बताया कि कुछ तिमाहियों से बिक्री सुस्त है। इस बीच सेगमेंट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ रहा है।
 
इसलिए फेस्टिव सीजन में टीवी की कीमतें रिकॉर्ड निचले स्तर पर होंगी। कोडक, थॉमसन और BPL का कहना है कि फेस्टिव सीजन में टीवी के दाम 5-10 पर्सेंट घटेंगे। खासतौर पर 50 इंच और इससे बड़े टीवी के दाम में गिरावट आएगी। BPL इंडिया के सीओओ मनमोहन गणेश ने बताया कि 32 और 42 इंच के टीवी पहले ही काफी सस्ते हो चुके हैं। इसलिए इनकी कीमतों में और गिरावट मुश्किल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »