28 Mar 2024, 21:16:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल मैप में जुड़ेगा नया फीचर- जानें आपको क्‍या होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 3:54PM | Updated Date: Aug 12 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सर्च इंजन कंपनी गूगल अपने मैप एपलीकेशन में नये नये फीचर एड करती रहती है। फिलहाल गूगल अपने मैप में बीटा यूजर्स के लिए ऑगमेंटेड रिएलिटी (एआर) वॉकिंग डायरेक्शंस फीचर को एड करना जा रहा है। और यह फीचर आईओस डिवाइसेज और सिस्टम लेवल एआर सपॉर्ट वाले ऐंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए उपलब्ध होगा।
 
ऐंड्रॉयड पर गूगल के ARcore को सपॉर्ट करने वाले उपकरणों भी यह ऐप जोडा जाएगा। जिसमें'स्ट्रीट व्यू' भी उपलब्ध होगा। गूगल ने इस फीचर को जोडने की घोषणा इसी साल की शुरूआत में की थी। अब तक यह फीचर गूगल पिक्सल यूजर्स के पास ही उपलबध था अब इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जायेगा। हो सकता है सभी यूजर्स के लिए ये फीचर एक साथ ना मिल पाये, क्योंकि गूगल फीचर्स को स्पेटवाईज रोलआउट करता है। यह फीचर आपको एक 3डी तीर के निशान से रास्ता दिखायेगा। आपको एक मार्च में लॉन्च हुए शुरुआती वर्जन से नए अपडेटेड वर्जन के कई फीचर्स मिलते-जुलते हैं।
 
जैसे ही मैप पर आप कोई लोकेशन सर्च करतें हैं तो आपको डाइरेक्शन टैब नजर आयेगा। उस पर टैप करने के बाद मैप 'Walking' ऑप्शन दिखाई देता है। इस जगह नीचे आपको लाइव व्यू का बटन नजर आयेगा जिस पर टैप करने से डिवाइस का कैमरा अपने आप ही चालू हो जाता है।
 
लाइव व्यू फीचर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप चलते वक्त अपने डिवाइस को लगातार पकड़कर रखें। ऐसे में डिवाइस के कैमरे को सड़कों की और करने पर दिखेगा कि आपको किस तरह मुड़ना है और इसके लिए बड़े से 3D ऐरो बने नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »